Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -18-Aug-2023 गणेश स्तुति

शीर्षक-गणेश स्तुति
शिव गौरी नंदन है जो, जग के हैं वो स्वामी।
रिद्धि सिद्धि के हैं वो दाता, उनके हम अनुगामी।।

एकदंत गणनायक कहते, हो प्रथम जग देवा।
सुखकर्ता वे, दुखहर्ता वे, भरते दामन मेवा।।
भक्त तुम्हे प्रभु आज पुकारे, बसती हिय में कामी।।
शिव गौरी नंदन है जो, जग के हैं वो स्वामी।।

गणपति द्वैमातुर जगकारी, मूषक करें सवारी।
आओ प्रभु जी तुमको ध्यावे, तुम ही हो अवतारी।।
पान सुपारी तुम्हें चढ़ाता, नित्य बनूॅं सहगामी।
शिव गौरी नंदन है जो, जग के हैं वो स्वामी।।

गण छंदों के हो तुम दाता,अपना माथ नवाती।
उज्जवल लेखन लिखूॅं हमेशा,बन छंद गीत  थाती।।
सकल ज्ञान हमको देना ,बनूॅं मैं द्रुतगामी।
शिव गौरी नंदन है जो, जग के हैं वो स्वामी।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️

   6
2 Comments

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

Punam verma

19-Aug-2023 07:45 AM

Very nice

Reply